खगडि़या, सितम्बर 25 -- परबत्ता । एक प्रतिनिधि प्रखंड क़े तीन पंचायतों क़े पशुओं का इलाज भगवान भरोसे चल रहा है। तीन पशु उपस्वास्थ्य का ताला गत एक दशक से नहीं खुल रहा है। पशु उपस्वास्थ्य केन्द्रों में कोलवारा, दरियापुर भेलवा व महद्दीपुर शामिल हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस क्षेत्र क़े पशुओं का इलाज कैसे होता होगा? पशु उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थिति देख पशुपालकों के बीच उदासी छाई हुई है। आज यहां क़े पशुपालकों की स्थिति यह है कि करीब सात किलोमीटर दूरी तय कर इलाज के लिए प्रथम श्रेणी पशु चिकित्सालय परबत्ता या ग्रामीणों चिकित्सकों से इलाज कराने विवश हैं। जानकारी क़े अनुसार कई दशक पूर्व प्रखंड के अति पिछड़ा बाहुल्य क्षेत्र कोलावरा में पशुओं की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पशु उपस्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की गई थी। स्थापना होते ही इस क्षेत्र क़े पशुओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.