खगडि़या, जनवरी 9 -- परबत्ता। एक प्रतिनिधि प्रखंड क्षेत्र के पंचायत सरकार भवन कबेला में गुरुवार को जन समाधान शिविर का आयोजन किया गया। जन समाधान शिविर के दौरान प्रशासन और आमजनों के बीच की दूरी को कम करने पर बल दिया गया। पंचायत सरकार भवन में शिविर के लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। उपस्थिति ग्रामीणों ने एक-एक कर अपनी समस्याएं लेकर अधिकारियों को अबगत कराये क इधर बीडीओ संतोष कुमार पंडित, विद्युत विभाग के जेई विजय कुमार शिविर का नेतृत्व कर रहे थे क स्थानीय ग्रामीण रुबूल ठाकुर, रुपेश ठाकुर, गौतम कुमार, मोनिका देवी और दिवाकर शर्मा ने बताया ने बताया की पहली बार ऐसा महसूस हुआ कि प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुन रहा है। राशन कार्ड, पेंशन, बिजली कनेक्शन, मनरेगा भुगतान, भूमि विवाद और प्रमाण-पत्रों से जुड़ी शिकायतों पर तत्का...