बेगुसराय, मार्च 9 -- बरौनी,निज संवाददाता। होली पर्व पर देशभर में काम करने वाले जिले के कामगार अपने-अपने घर लौट रहे हैं। इस कारण पैसेंजर ट्रेनों में भीड़ काफी बढ़ गयी है। पटना, मुजफ्फरपुर,समस्तीपुर आदि जगहों से बरौनी आने वाली ट्रेनें भी खचाखच भरी हुई रह रही हैं। हालत यह है कि बैठने वाली सीट के अलावा ट्रेन के अंदर सामान रखने वाली सीट के ऊपर करियर पर भी लोग बैठे रहते हैं। उसके बाद आने-जाने वाले रास्ते व दोनों सीट के बीच वाली जगह में भी लोग खड़े हो कर यात्रा कर रहे हैं। दोनों ओर की सीटों के बीच और आने-जाने वाले रास्ते के अलावा शौचालय व गेट के आसपास भी यात्रियों के खचाखच भरे होने के कारण लोगों के लिए ट्रेन पर चढ़ना भी मुश्किल हो रहा है। जो लोग किसी प्रकार ट्रेन के अंदर प्रवेश कर जाते हैं उन्हें यात्रियों की भीड़ के बीच ट्रेन के अंदर सांस लेना भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.