बागपत, जुलाई 21 -- लुहारी गांव निवासी कावड़िया अपने पिता साथ के छोटी रिक्शा कावड़ लाया है। बताया कि छोटा कावड़िया अपने 107 साल के परदादा व दादी को जलाभिषेक के लिए कावड़ लाया है। लुहारी गांव निवासी रामकेश का छह वर्ष का बेटा सूर्य अपने परदादा बाबूराम 107 वर्ष व दादी सितलोदेवी 96 वर्ष के लिए हरिद्वार कावड़ लाया। सूर्य ने बताया कि वह पुरा महादेव मंदिर में भगवान शिव का जलाभिषेक करने के बाद अपने परदादा व दादी का जलाभिषेक कराएंगे। सूर्य के साथ उसके पिता रामकेश और चाचा सूरज साथ चल रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.