मऊ, जनवरी 29 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के परदहां कांशीराम आवास काशीराम आवास ब्लाक दो वार्ड के बाशिदें जलनिकासी की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। स्थिति ये है कि आवास में मुकम्मल साफ-सफाई नहीं होने और नालियां जाम होने से बजबजा रही हैं। वहीं मरम्मत और देखभाल के अभाव में भवन की रंगाई-पुताई भी नहीं होती है। आवास में लगी स्ट्रीट लाइट खराब होने से दिन ढलते ही अंधेरा छा जाता है। वहीं, सुरक्षा के लिए भी कोई विशेष व्यवस्था नहीं की गई है। समस्या के समाधान को लेकर वाशिदों ने कई बार उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया, बावजूद समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। नगर क्षेत्र के परदहां काशीराम आवास ब्लाक दो में 120 कमरों का निर्माण कराया गया है। यहां पर एक हजार से अधिक लोग रहते हैं। मायावती के शासनकाल में इस वार्ड में सभी मूलभूत सुविधाएं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.