महाराजगंज, नवम्बर 3 -- परतावल, हिन्दुस्तान संवाद। जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर इलाज व्यवस्था ठीक नहीं है। इसका खुलासा सीएमओ की जांच हुआ है। सीएचसी परतावल के निरीक्षण में इमरजेंसी में एक्सपायर दवा मिली। एमसीएच विंग में प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को रेफर कर दिया गया था। गंदगी का अंबार मिला। सीएमओ ने सीएचसी अधीक्षक और फार्मासिस्ट की फटकार लगाने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया। स्टाफ नर्स का एक माह का वेतन बाधित करने का निर्देश दिया। सीएमओ डॉ. श्रीकांत शुक्ल रविवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र परतावल पहुंचे। सबसे पहले सीएमओ महिला विंग में पहुंचे। वहां पर तैनात स्टाफ नर्स से प्रसव के दो घंटे बाद ही जच्चा-बच्चा को डिस्चार्ज कर दिया था। रजिस्टर में प्रसव और डिस्चार्ज का समय देख सीएमओ बिफर पड़े। स्टाफ नर्स को फटकार लगाने के स...