वाराणसी, मार्च 18 -- वाराणसी, वरिष्ठ संवाददाता। बीएचयू के दृश्य कला संकाय स्थित अहिवासी कला दीर्घा में इटली की चित्रकार सिमोना फ्रिलिसी की कला प्रदर्शनी सोमवार को शुरू हुई। सिमोना के चित्र आकृतियों और परछाइयों की वास्तविकता दर्शा रहे हैं। प्रदर्शनी का शीर्षक 'वाइब्रेशंस बिटवीन इटली ऐंड इंडिया है। सोमवार को प्रदर्शनी का उद्घाटन दृश्य कला संकाय प्रमुख प्रो. उत्तमा दीक्षित ने किया। उन्होंने कहा कि ये चित्र भारत और इटली के बीच सांस्कृतिक संबंधों को सुदृढ़ करती ऊर्जा तरंगें हैं। प्रदर्शित की गईं 17 कलाकृतियां सिमोना की भारत यात्रा के अनुभवों के आधार पर सृजित हैं। प्रो. दीक्षित ने बताया कि सिमोना स्वयं भारतीय संस्कृति से अत्यधिक प्रभावित हैं। इस अवसर पर अप्लाइड आर्ट विभागाध्यक्ष प्रो. मनीष अरोड़ा, मूर्तिकला विभागाध्यक्ष प्रो. ब्रह्मस्वरूप सहित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.