उरई, दिसम्बर 12 -- माधौगढ़। कोतवाली क्षेत्र के मिझौना में सर्दी से बचाव के लिए परचून दुकानदार द्वारा चालू किया गया हीटर उसकी मौत का सबब बन गया। हीटर से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई। इस दौरान आग बुझाने व दुकान में रखा सामान निकालने को लेकर दुकानदार धुएं के गुबार से बेहोश होकर गिर गया। आग की लपटें देख ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया और बेहोशी हालत में परिजनों ने दुकानदार को सीएचसी में भर्ती कराया , जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुन घर में कोहराम मच गया। माधोगढ़ कोतवाली क्षेत्र के मिझौना निवासी परचून दुकानदार 40 वर्षीय कुंअर सिंह पांचाल शुक्रवार सुबह दुकान खोल कर सर्दी बचाव के लिए हीटर से आग तापने लगा। तभी हीटर से निकली चिंगारी से दुकान में आग लग गई। कुंअर सिंह दुकान में रखा सामान को निकालने लगा पर तभी धुएं के गुबार से बेहो...