बांदा, दिसम्बर 12 -- बांदा। संवाददाता पैलानी तहसील के चिल्ला थाना क्षेत्र के सादीमदनपुर चौराहे में धर्मेंद्र पुत्र रामसनेही निषाद की परचून व नाश्ते की दुकान है। रात को अज्ञात कारणों के चलते दुकान पर अचानक आग लग गई। दुकान जलकर राख हो गई। पुलिस को जानकारी होने पर मौके पर फायर ब्रिगेड व पुलिस पहुंची। फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि मेरा 50 हजार रुपया का सामान जल गया है। पीड़ित ने आर्थिक सहायता की गुहार लगायी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...