शाहजहांपुर, दिसम्बर 3 -- हजरत मौलाना लियाकत हुसैन फाजिले तिलहरी के दो दिवसीय 28वां उर्स-ए- लियाकती का आगाज सोमवार को परचम कुशाई की रस्म के साथ हुआ। लियाकती दीवानों ने जिन्दाबाद के नारे लगाये। मंगलवार को काकड़ मोहल्ला स्थित दरगाह के सज्जादा नशीन मौलाना मोहम्मद स्वालेह कादरी उर्फ शद्दन मियां की निगरानी में सुबह दरगाह व मस्जिद में कुरआन ख्वानी का आयोजन हुआ। हाफिज कारी रिजवान रजा उड़ीसा ने कुरआन-ए-पाक की तिलावत की। इसके बाद में मौलाना अकील रजा ने मौलाना लियाकत हुसैन फाज़िले तिलहरी के जीवन पर प्रकाश डाला। साहिबे सज्जादा मोहम्मद स्वालेह कादरी उर्फ शद्दन मियां ने शिजरा पढ़कर मुल्क की तरक्की, अमन व भाईचारा की दुआ की। सज्जादा नशीन शद्दन मियां के साथ दरगाह पर पहुंचे तमाम लोगों ने चादरपोशी की। संचालन अकीलुर्ररहमान कादरी ने किया। इस दौरान रेहान अरशद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.