रामपुर, फरवरी 5 -- अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव निवासी महिला की गाजियाबाद सड़क हादसे में मौत हो गई। महिला फैक्ट्री से वापस कमरे पर जाते समय हादसे का शिकार हुई। पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो कोहराम मच गया। घटना गाजियाबाद दिल्ली हाईवे पर मंगलवार दोपहर की थी। अजीमनगर थाना क्षेत्र के परचई गांव निवासी जागन सिंह की पत्नी नन्ही(45) गाजियाबाद की एक फैक्ट्री में साफ सफाई का काम करती थी। मंगलवार दोपहर महिला फैक्ट्री से काम करने के बाद वापस अपने कमरे पर जा रही थी। गाजियाबाद दिल्ली हाईवे पर बाइक सवार ने महिला को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर मौजूद पुलिस नें महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में चीख पुकार मच गई। बुधवार को पोस्टमार्टम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.