पाकुड़, जनवरी 13 -- हिरणपुर। प्रखंड के रानीपुर स्थित परगना नदी तट किनारे बुधवार को मकर संक्रांति का पर्व पूरे श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर साफा होड़ समाज से जुड़े श्रद्धालु विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना करेंगे। कई श्रद्धालु मंगलवार शाम में ही नदी तट पर पहुंचने लगे हैं। जहां वे रात्रि में भगवान की आराधना करते हुए रात्रि जागरण करेंगे। ओर फिर बुधवार सुबह श्रद्धालु परगना नदी में आस्था की डुबकी लगाकर भगवान भास्कर की पूजा करेंगे। इसके बाद नए वस्त्र धारण कर गुरु बाबाओं के सान्निध्य में मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना की जाएगी। पूजा की थाली में फल, फूल व मिष्ठान रखकर भगवान को अर्पित किया जाएगा। तत्पश्चात यज्ञ का आयोजन होगा। जिसमें कुछ स्थानों पर श्रद्धालु परंपरा के अनुसार नंगे पांव अग्निकुंड पार करते नजर आएंगे। इस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.