देवघर, सितम्बर 12 -- देवघर। एनसीईआरटी तथा जेसीईआरटी रांची के संयुक्त तत्वावधान में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप कक्षा 3, कक्षा 6 और कक्षा 9 के विद्यार्थियों का परख (पीएआरएकेएच) नेशनल सर्वेक्षण 2024 देशभर में आयोजित किया गया। इस सर्वेक्षण के घोषित परिणामों में देवघर जिले ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कक्षा 6 में प्रथम स्थान तथा कक्षा 3 और कक्षा 9 में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जिले का औसत स्कोर राज्य के औसत से अधिक तथा राष्ट्रीय स्तर के बराबर रहा, जो देवघर जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। इस अवसर पर जेसीईआरटी, रांची में आयोजित बैठक में डायट जसीडीह देवघर के संकाय सदस्य मुकेश कुमार सिंह एवं किरण कुमारी ने भाग लिया। इस दौरान रांची में एनसीईआरटी अधिकारियों द्वारा डायट जसीडीह देवघर दोनों संकाय सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.