गंगापार, फरवरी 24 -- लालापुर/ बसहरा, हिन्दुस्तान संवाद। होली और ईद के मद्देनजर लालापुर थाने में थानाध्यक्ष अनुभव सिंह के नेतृत्व में पीस कमेटी की बैठक हुई। बैठक में थाना प्रभारी ने कहा कि अभी समय है यदि कोई आपसी मनमुटाव हो तो उसे बता दिया जाए। त्योहार के समय कोई अराजकता हुई तो कड़ाई से कारवाई की जाएगी। साथ ही हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के धर्म गुरुओं से सौहार्द बनाए रखने की अपील की। बैठक में शंकरलाल पांडेय, सूरज शुक्ल, दीपेश मिश्र, आशीष, सतीश शुक्ल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...