हापुड़, मार्च 13 -- महिलाओं ने उपवास रखकर परंपरागत मंगल गीतों के बीच होलिका मैया का पूजन करते हुए मानव कल्याण के साथ ही अपने घरों में सुख शांति को कामना की। होली के उपलक्ष्य में गुरुवार को उपवास रखते हुए महिलाओं ने होलिका दहन वाले स्थानों पर पहुंच कर परंपरागत मंगल गीतों के बीच वैदिक रीति रिवाज से पूजन किया। महिलाओं ने मानव कल्याण, विश्व शांति, देश में खुशहाली और अपने परिवारों में सुख शांति की कामना की। छोटे बच्चों ने घरों में जाकर गोमाता के गोबर से बने हुए बुरकले फेंकते भक्त प्रह्लाद की कथा सुनाई। भद्रा का योग होने के कारण इस बार रात में करीब 11. 27 बजे के बाद क्षेत्र मेें होलिका मैया का धार्मिक रीति रिवाज के बीच दहन किया गया। अधिकांश महिला गंगा मैया में आस्था की डुबकी लगाने के बाद समूह के रूप में मंगल गीत गाते हुए होलिका दहन वाले स्थानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.