संभल, जनवरी 16 -- शहर व देहात में मकर संक्रांति का पर्व धूमधाम परंपरागत तरीके से मनाया गया। लोगों ने पूजा अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की और दान-पुण्य किया गया। मकर संक्रांति का पर्व शहर व देहात में गुरुवार को धूमधाम से मनाया गया। हालांकि कड़ाके की ठंड में भी मकर सक्रांति पर्व को लेकर घरों में खासा उत्साह देखा गया । सुबह घरों में विशेष साफ सफाई कर तिल व मावे के लड्डू बनाए गए। बाजार से गजक रेवड़ी लाई गई । इनके खिचडी आदि रखकर दान आदि किया गया। इसके अलावा मंदिरों में पूजन अर्चन कर परिवार की सुख सुमृद्धि की कामना की। तत्पश्चात अपने सामर्थ्य के अनुसार लोगों ने दान व दक्षिणा भी गरीबों को दी। काफी संख्या में लोग गंगा स्नान के लिए गए । जहां उन्होंने स्नान कर दान पुण्य किया । गजक रेबड़ी की दुकानों पर रही भीड़ मकर संक्रांति पर्व पर तिल स...