गढ़वा, मार्च 31 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। अनुमंडल पदाधिकारी संजय कुमार ने अपने एक घंटे के नियमित साप्ताहिक कार्यक्रम कॉफी विद एसडीएम में इस सप्ताह अनुमंडल क्षेत्र के वैसे परंपरागत वाद्य कलाकारों को आमंत्रित किया है जो ढोल, नगाड़ा, मांदर सहित अन्य यंत्र बजाकर अपनी जीविका चला रहे हैं। एसडीओ ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में ही नहीं बल्कि शहर में भी कई ऐसे परिवार हैं जो पीढ़ी दर पीढ़ी ढोल, नगाड़ा, भांगड़ा के व्यवसाय से अपनी जीविका चला रहे हैं। बढ़ती तकनीक के दौर में धीरे-धीरे इनकी मांग घटने से उनकी जीविका पर संकट आ रहा है। ऐसे कलाकारों को उन्होंने अपने यहां आगामी बुधवार को सुबह 11 बजे प्रस्तावित कॉफी विद एसडीएम में आमंत्रित किया है ताकि उनसे संवाद के क्रम में यह जाना जा सके कि वर्तमान में उनकी क्या समस्याएं हैं तथा उन्हें प्रशासनिक स्तर से किस प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.