कन्नौज, दिसम्बर 5 -- छिबरामऊ, संवाददाता। क्षेत्र के माधौनगर गांव में किसानों ने पारंपरिक खेती को अलविदा कहकर फूलों की खेती अपनाई है। यह क्षेत्र लंबे समय से आलू और गेहूं की खेती के लिए प्रसिद्ध रहा है, लेकिन मौसम की अनिश्चितता और बाजार में बार-बार आने वाली मंदी ने किसानों को नई दिशा की ओर मोड़ा। प्रगतिशील किसानों ने ग्लोडियलस और गेंदा के फूलों की खेती शुरू की है, जो अब बड़े पैमाने पर फैल रही है। यह बदलाव न केवल आर्थिक स्थिरता ला रहा है, बल्कि क्षेत्र की कृषि पहचान को भी नया रूप दे रहा है। यह पहल अन्य किसानों को प्रेरित कर रही है। पहले ग्लोडियलस और अब गेंदा की खेती ने क्षेत्र को फूल उत्पादन का केंद्र बनाने की क्षमता दिखाई है। प्रगतिशील किसानों की यह कोशिश न केवल आय बढ़ा रही है, बल्कि कृषि विविधीकरण को बढ़ावा दे रही है। भविष्य में और विस्तार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.