लखीमपुरखीरी, जनवरी 10 -- विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत कारीगरों को कार्य कुशल बनाने के लिए प्रशिक्षण की शुरुआत की गई। शहर के संतोष पैलेस में शुरू हुए इस प्रशिक्षण की शुरुआत धौरहरा विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने कराई। उन्होंने प्रशिक्षण सत्र को सम्बोधित करते हुए सरकार की योजनाओं के बारे में बताया। प्रशिक्षण लेने वालों से कहा कि अच्छी तरह से सीखें और अपना रोजगार अच्छी तरह से चलाएं। उपायुक्त उद्योग उज्ज्वल सिंह ने बताया कि विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत परंपरागत कारीगरों जैसे दर्जी, हलवाई, नाई, बढ़ई, धोबी, मोची, लोहार आदि ट्रेड में पात्र कारीगरों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षक उनको कुशल कारीगर बनाने के टिप्स दे रहे हैं। जिससे वे अपने कार्य में और अधिक कुशल होकर अपनी आजीविका चला सकें। उन्होंने यह भी बताया कि योजना में प्रत्येक ...