सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- सीतामढ़ी। परंपरा, आस्था व समृद्ध लोक संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए हलेश्वर स्थान महोत्सव का आयोजन किया गया है। यह महोत्सव सिर्फ सांस्कृतिक कला का ही नहीं बल्कि धार्मिक पर्यटन व स्थानीय संस्कृति को बढ़ावा देने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। उक्त बातें शुक्रवार को कला संस्कृति एवं युवा विभाग द्वारा शहर से सटे रामायणकालीन हलेश्वर स्थान महादेव मंदिर परिसर में आयोजित हलेश्वर स्थान महोत्सव के उद्घाटन के पश्चात डीएम रिची पांडेय ने कहीं। उन्होंने कहा कि सरकार लगातार जिले के पर्यटन स्थल के विकास के लिए प्रयत्नशील है। पर्यटन स्थल के विकास होने से जहां एक ओर हमारी सभ्यता व संस्कृति का प्रसार होता है वहीं दूसरी ओर रोजगार के अवसर भी बढ़ते है। उन्होंने कहा कि हलेश्वर स्थान की ऐतिहासिक एवं पौराणिक पहचान न केवल सीतामढ़ी, बल्कि पूरे रा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.