बलिया, फरवरी 8 -- बेल्थरारोड, हिन्दुस्तान संवाद। करंट की चपेट में आकर रविवार को एक महिला की जान चली गयी। हादसे के बाद गांव-घर में मातम पसर गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। नगरा थाना क्षेत्र के जमीन पड़सरा निवासी लालबहादुर चौहान की पत्नी 35 वर्षीय आशा घर में टुल्लू पम्प लगे हैंडपम्प पर बर्तन धो रही थी। इस दौरान हैंडपम्प में किसी प्रकार उतरे करंट की जद में आकर वह गंभीर रुप से झुलस गयीं। जानकारी होने के बाद परिजनों ने महिला को सीएचसी सीयर पर पहुंचाया जहां के डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होते ही परिजन बिलखने लगे तथा गांव में मातम पसर गया। मृतका के दो बच्चे हैं जो मां की मौत पर दहाड़े मारकर रो रहे थे। लोगों का कहना है कि हैंडपम्प में लगे टुल्लू से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है। ऐसे में इसको लेकर सावधानी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.