देवरिया, दिसम्बर 15 -- देवरिया, निज संवाददाता। मिशन शक्ति फेज-5.0 एवं शक्ति दीदी अभियान के तहत सोमवार को सभी थाना क्षेत्रों में मिशन शक्ति व एण्टी रोमियों टीम ने महिलाओं व बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। उन्हे पम्पलेट देकर विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जानकारी दी। महिलाओं व बालिकाओं की सुरक्षा के लिए चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के तहत थाना बरहज की मिशन शक्ति टीम ने सरयू घाट, रुद्रपुर की टीम ने सेट जेम्स विद्यालय खजुआ पिंडरा रोड पर महिलाओं, बालिकाओं व छात्राओं को जागरूक किया। वहीं उन्हे डॉयल-112, हेल्प लाइन-181, वुमेन पावर लाइन-1090, चाइल्ड हेल्प लाइन-1098, सी0एम0 हेल्पलाइन-1076, वन स्टॉप सेन्टर-181 की जानकारी देकर जागरुक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...