कौशाम्बी, जनवरी 15 -- गोराजू, हिन्दुस्तान संवाद पभोषा मेले में मिशन शक्ति टीम, शक्ति टीम एवं एंटी रोमियो स्क्वाड ने भ्रमण करते हुए महिलाओं, बालिकाओं एवं बच्चों को गुड टच-बैड टच, आत्मरक्षा, साइबर अपराध से बचाव तथा निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान की। महिला थाना, महेवाघाट, संदीपनि घाट, सराय अकिल, मंझनपुर, मोहब्बतपुर पइंसा, कड़ाधाम एवं कौशांबी थाना क्षेत्रों में भी इसी प्रकार के अभियान चलाए गए। ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमणशील दलों ने शासन की महिला सहायता योजनाओं, जीरो एफआईआर, ई-एफआईआर एवं एंटी रोमियो टीम के कार्यों से अवगत कराया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...