नोएडा, फरवरी 7 -- गार्डेन गैलेरिया मॉल में देर रात नाचने के दौरान जमकर हंगामा, 12 गिरफ्तार नोएडा, संवाददाता। गार्डेन गैलेरिया मॉल के पब में शुक्रवार देर रात नाचने के दौरान दो पक्षों में हुई कहासुनी के बाद जमकर लात-घूंसे चले। बीच-बचाव करने पहुंचे पांच गार्ड ने भी युवकों के साथ मारपीट की। पुलिस ने गार्ड समेत 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पब में शुक्रवार रात युवक पार्टी कर रहे थे। रात करीब 11 बजे फ्लोर पर नाचने को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। दोनों पक्षों के लोग पब से बाहर निकल आए और गैलरी में एक-दूसरे से भिड़ गए। लात-घूंसे और थप्पड़ों से प्रहार करने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन काफी देर तक हंगामा चलता रहा। इस बीच मॉल की सुरक्षा में तैनात गार्ड भी वहां पहुंच गए। वह लोगों को समझाते हुए पब से बाह...