बेगुसराय, दिसम्बर 10 -- चेरियाबरियारपुर। प्रखंड क्षेत्र की पबड़ा पंचायत में बुधवार को नारी अदालत का गठन किया गया। चेरियाबरियारपुर प्रखंड के सीडीपीओ व नोडल अधिकारी अंजना कुमारी ने बताया कि मंझौल अनुमंडल क्षेत्र के लिए पबड़ा पंचायत का चयन किया गया था। इसके बाद उस पंचायत में नारी अदालत का गठन किया गया है। इस अदालत में गांव स्तर पर महिलाओ के छोटे-मोटे मुद्दों के समाधान के कलिए एक वैकल्पिक अनौपचारिक न्याय प्रणाली प्रदान करना और आपसी समझ को बढ़ावा देना लक्ष्य है। मध्यस्थता, बातचीत, अधिकारों, योजनाओं पर जागरूकता अभियान, दहेज उत्पीड़न, सम्पत्ति आदि मामले को सुलझाना इसके प्रमुख उद्देश्य हैं। पबड़ा पंचायत में नौ न्याय सखी का चयन किया गया। उन्हीं सखियों में से एक को मुख्य न्याय सखी बनाया गया। शेष आठ न्याय सखी रहेंगी। पत्र के अनुसार यह एक समाज सेवा है। कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.