पीलीभीत, मार्च 2 -- बीसलपुर। बिहारी जी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कक्षा सात के बच्चों ने कक्षा आठ के बच्चों को उपहार देकर विदाई दी। इस मौके पर कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये। बीसलपुर के बिहारी जी पब्लिक स्कूल में विदाई समारोह का शुभारंभ अध्यक्ष छेदालाल जायसाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन कर किया। विदाई समारोह में कक्षा सात के विद्यार्थियों ने कक्षा आठ के विद्यार्थियों को उपहार भेंट किये एवं विदाई दी। इस मौके पर बच्चों ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को प्रधानाचार्य विशाल ओसमान ने बच्चों को पुरुस्कृत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.