फरीदाबाद, फरवरी 20 -- फरीदाबाद, वरिष्ठ संवाददाता। शहर की 60 और 100 फीट चौड़ी मुख्य सड़कों पर लगाए गए अवैध गेट और दीवारों के खिलाफ डीटीपी इंफोर्समेंट विभाग ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। शुक्रवार को टीम ने लगाए गए अवरोध को लेकर एक कॉलोनी में नोटिस भी चस्पा किए। कार्रवाई डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी के निर्देश पर की गई। डीटीपी इंफोर्समेंट अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि सार्वजनिक उपयोग की श्रेणी में आने वाली चौड़ी सड़कों पर किसी भी प्रकार का स्थायी अवरोध नियमों का उल्लंघन है और इसे अवैध अतिक्रमण माना जाता है। ऐसे मामलों में नियमानुसार सक्षम प्राधिकरण की अनुमति अनिवार्य होती है। विभाग ने कॉलोनी की आरडब्ल्यूए को सात दिन के भीतर जवाब और दस्तावेज प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। गेट बंद होने से आसपास की कॉलोनियों के लोगों को लंबा चक्कर ...