रांची, जनवरी 27 -- रांची। देवघर में पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट की जमीन की अवैध रूप से बिक्री के खिलाफ दाखिल जनहित याचिका पर मंगलवार को झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस एमएस सोनक की अध्यक्षतावाली खंडपीठ में सुनवाई हुई। अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि देवघर में पब्लिक चैरिटी ट्रस्ट की जमीन गलत तरीके से बेची जा रही है और इस पर लगाम नहीं लगायी जा सकी है। यह याचिका ऋषिक अवस्थी की ओर से दाखिल की गई है। कोर्ट ने राज्य सरकार को शपथ पत्र दाखिल कर यह बताने को कहा है कि अगर पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट की जमीन गलत तरीके से बेची जा रही है तो व्यक्ति किस ऑथोरिटी के पास शिकायत कर सकता है। याचिकाकर्ता ने जनहित याचिका दाखिल कर देवघर में रामकृष्ण मिशन सहित कई पब्लिक ट्रस्ट की जमीन गलत तरीके से बेचे जाने की जांच करने का आग्रह किया है। मामले की अगली सुनवाई 25 फरवरी को हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.