आरा, जनवरी 27 -- पीरो, संवाद सूत्र। झंडोत्तोलन के बाद पड़ाव मैदान में फैंसी क्रिकेट मैच में पब्लिक एकादश ने प्रशासन एकादश को हराकर शील्ड पर कब्जा जमा लिया। विजेता टीम के कप्तान मो अयाज खान और उप विजेता टीम के कप्तान एसडीओ कृष्ण कुमार उपाध्याय ने विनर और रनर का शील्ड प्राप्त किया। रवि केशरी ने 20, शिब्बू ने 36, शाहबाज ने 20 और मो चांद ने 12 रन बनाये। शिब्बू को मैन ऑॅफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। प्रशासन टीम की ओर से वरूणंजय कुमार, अंशु कुमार दीपक, लखेन्द्र कुमार, हिमांशु मिश्रा और आरिफ रौनक कड़ी मेहनत की, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाये। अम्पायर मनोज सिंह, असगर खान और स्कोरर सेराज खान ने खिलाड़ियों और दर्शकों का हौसला बढ़ाया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...