मेरठ, फरवरी 9 -- पबजी की लत ने परिवार एक इकलौता चिराग बुझा दिया। कैफ की अचानक हुई मौत के बाद परिवार को दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। परिजनों के अनुसार करीब चार माह से कैफ को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेलने का शौक लगा था। इससे पहले वह रील बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करता था। कैफ अब कभी वापस नहीं आएगा। उसकी मौत की खबर सुनकर मां बेहोश हो गई, बहन बदहवास हो गई। आसपास जिसने भी कैफ के बारे में खबर सुनी हर किसी की आंख में आंसू आ गए। खैरनगर स्थित घर पर जब शव लाया गया तो मोहल्ले के लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर तरफ कैफ को लेकर चर्चाएं होती रहीं। रविवार को कैफ के आसपड़ोस के घरों में चूल्हे तक नहीं जले। रात-रातभर खेलता था मोबाइल पर गेम कैफ के पिता फारुक ने बताया कि कैफ मोबाइल पर गेम खेलने का आदी हो चुका था। रात रातभर मोबाइल पर पबजी गेम खेलता था। कई बार परिजनों ने...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.