पटना, नवम्बर 19 -- सीमांचल और कोसी में प्रभाव रखने वाले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव से लड़कर लोकसभा में हारे दो नेता संतोष कुशवाहा और बीमा भारती पप्पू का समर्थन मिलने के बाद भी विधानसभा का चुनाव हार गए। बड़े-बड़े दावे करने वाले पप्पू यादव के पूर्णिया जिले की 7 में 7 सीट पर महागठबंधन का सूपड़ा साफ हो गया। नीतीश कुमार और असदुद्दीन ओवैसी ने यहां ऐसा माहौल बांधा कि 5 सीट एनडीए जीत गई और 2 सीट पर एआईएमआईएम कैंडिडेट निकल गया। संतोष कुशवाहा धमदाहा में कद्दावर जेडीयू नेता लेशी सिंह से हार गईं तो जेडीयू के कलाधर मंडल ने बीमा भारती को राज्य के सबसे बड़े अंतर से रूपौली में हरा दिया। पप्पू यादव ने दोनों के लिए खूब प्रचार किया था। संतोष को तो वो बुलेट पर बिठाकर घूमते भी दिखे थे। पूर्णिया लोकसभा के अंदर पूर्णिया जिले की 5 और ...