मधेपुरा, दिसम्बर 25 -- मुरलीगंज, निज प्रतिनिधि। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव का जन्मदिन मनाया गया। जन्मदिन पर समर्थकों ने केक काटा और बच्चो के बीच पठन-पाठन सामाग्री का वितरण किया। प्रखंड के रामपुर गांव में महादलित परिवारों के जरूरतमंद बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। रामपुर निवासी टुनटुन कुमार के आवास पर जन्मदिन समारोह का आयोजन किया गया। मौके पर युवा शक्ति के प्रखंड अध्यक्ष प्रशांत यादव समाजसेवी सुदर्शन यादव, मनोज यादव, संतोष झा, शंभू यादव, संतोष साह, विनोद यादव, रामदेव यादव, राजेश कुमार, ओमप्रकाश अप्पू सहित अन्य लोगों की उपस्थिति में बच्चों ने द्वारा केक काटकर सांसद पप्पू यादव को जन्मदिन की बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...