पूर्णिया, फरवरी 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। सांसद पप्पू यादव की शीघ्र रिहाई की मांग को लेकर भवानीपुर में सोमवार की शाम कार्यकर्ताओं ने विशाल मशाल जुलूस निकाला। मशाल जुलूस का नेतृत्व छात्र नेता संजीव कुमार उर्फ छैला यादव ने किया। जुलूस में शामिल दर्जनों कार्यकर्ताओं और सांसद समर्थकों ने प्रदेश सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। मशाल जुलूस नगर पंचायत के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए सर्वोदय आश्रम चौक पहुंचा, जहां यह नुक्कड़ सभा में तब्दील हो गया। सभा को संबोधित करते हुए छात्र नेता ने कहा कि एक निर्वाचित जनप्रतिनिधि को रात के अंधेरे में बलपूर्वक गिरफ्तार किया जाना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह कार्रवाई पूरी तरह से राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि राज्य सरकार ने सांसद ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.