पटना, फरवरी 7 -- पटना पुलिस ने पूर्णिया के निर्दलीय सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव को आधी रात 31 साल पुराने एक केस में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पप्पू यादव ने इसे राजनीतिक बदले की भावना से कार्रवाई बताया और जान पर खतरे की आशंका भी जताई। उन्होंने मीडिया से कहा कि कल (शनिवार) उन्हें कोर्ट में पेश होना था। वे न्यायालय का सम्मान करते हुए संसद सत्र के बीच दिल्ली से यहां आए हैं। लेकिन, ये लोग (पुलिस) हमें जबरन ले जाना चाहते है। मेरी जान पर भी खतरा है। उन्होंने कहा कि नीट छात्रा से दरिंदगी के मामले में परसों पटना में वह धरना देने वाले थे। इसी से रोकने के लिए साजिश की जा रही है। गिरफ्तारी से पहले बड़ा ड्रामा हुआ। सैकड़ों की संख्या में पप्पू समर्थक उनके आवास पर जुट गए। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए डटी रही और उधर, सांसद और उनके समर्थक अड़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.