हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, फरवरी 11 -- बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव की जमानत पर सुनवाई बुधवार को स्थगित हो गई। सांसद के साथ बीते तीन दिनों में दूसरी बार ऐसा हुआ है। दरअसल, बुधवार को पटना सिविल कोर्ट में बम की सूचना से एक बार फिर हड़कंप मच गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे कोर्ट परिसर को खाली करा दिया गया। साथ ही सभी केस की सुनवाई को टाल दिया गया। पटना की अदालत को बीते 48 घंटे में दूसरी बार बम से उड़ाने की धमकी ईमेल के जरिए मिली। बीते सोमवार को भी कोर्ट में बम होने की अफवाह फैली थी, जिस कारण सांसद पप्पू यादव के मामले की सुनवाई टाली गई थी। बम की अफवाह से बुधवार को पटना सिविल कोर्ट के सेशन कोर्ट, मजिस्ट्रेट और दिवानी कोर्ट के एक हजार से अधिक मुकदमों की सुनवाई नहीं हो सकी। इसके अलावा जेल में बंद दर्जनों आरोपियों की जमानत और आपराधिक मुकदमों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.