आरा, फरवरी 7 -- आरा, निज प्रतिनिधि। शहर समेत जिले के कई स्थानों पर पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में शनिवार को समर्थकों ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला दहन भी किया गया। गिरफ्तारी के विरोध में आरा स्टेशन परिसर में पुतला दहन के कार्यक्रम में डॉ. ब्रजेश कुमार सिंह, सुजीत कुशवाहा, संतोष कुमार, शशि यादव, चंदन पांडे, विवेक कुमार, परवेज आलम, मो एहरार, मो जहांगीर, मो. साजिद, प्रेमचंद राय, आकाश कुमार, कुशवाहा आदि शामिल थे। वहीं पीरो में प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी संजय यादव ने किया। मौके पर सुरेंद्र लहराबादी, बरुण कुमार, धर्मेंद्र कुमार, नीतीश कुमार, पियूष कुमार, शुभम सोनी, विकास कुमार, अंकित कुमार, शंभू कुमार, राम अवधेश, विक्रम कुमार, सेंटू कुमार, धीरज, देव कुमार सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे। इधर, गड़हनी में...