कटिहार, फरवरी 9 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पूर्णिया सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी के बाद कटिहार में राजनीतिक माहौल गरमा गया है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही उनके समर्थकों में आक्रोश देखने को मिला। शनिवार को सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान के नेतृत्व में शहीद चौक पर सरकार के विरोध प्रदर्शन किया गया। इस दौरान बिहार सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। सांसद प्रतिनिधि नैयर मसूद खान ने कहा कि पप्पू यादव की गिरफ्तारी सच की आवाज दबाने की साजिश है और इसे लोकतंत्र पर हमला बताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद उनकी तबीयत बिगड़ने की भी खबर सामने आई थी और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। इस घटना के बाद समर्थकों और राजनीतिक दलों की प्रतिक्रियाएं तेज हो गई हैं। वहीं छात्र नेता चंद...