आरा, फरवरी 9 -- आरा। पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव की गिरफ्तारी के विरोध में भोजपुर जिला कांग्रेस कमिटी शहीद भवन आरा के गेट के पास सोमवार की देर शाम मशाल जुलूस कार्यक्रम आयोजित किया गया। अध्यक्षता कांग्रेस जिला अध्यक्ष अशोक राम ने की और संचालन युवा पूर्व अध्यक्ष डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने किया। जिलाध्यक्ष अशोक राम ने कहा कि आए दिन बिहार में लूट हत्या बलात्कार हो रहा है, लेकिन प्रशासन दोषियों को बचाने का प्रयास कर रहा है। डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने कहा कि पप्पू यादव नीट छात्रा की हत्या के मामले न्याय को लेकर लगातार आवाज उठाते थे। कार्यक्रम में शामिल डॉ राजेंद्र ओझा, वीरेंद्र मिश्रा, मो रजी अहमद, प्रमोद राय, जितेंद्र शर्मा, विजेंद्र राय, अभिषेक द्विवेदी, सुजीत कुशवाहा, लड्डू कुमार यादव, मनोज कुमार सिंह, आशुतोष सिंह, अर्जुन सिंह,बंटी क...