पटना, फरवरी 8 -- प्रदेश कांग्रेस ने सांसद पप्पू यादव की गिरफ्तारी और नीट छात्रा मामले में पुलिस की असंवेदनशीलता के विरोध में रविवार को प्रदर्शन किया। सदाकत आश्रम के मुख्य द्वार पर प्रदर्शन तथा पुतला दहन किया। प्रदर्शनकारियों ने एनडीए सरकार पर दोषियों को बचाने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि नीट छात्रा को न्याय दिलाने की लड़ाई लड़ने पर ही सांसद पप्पू यादव को पुराने मामले में गिरफ्तार किया गया है। सांसद की गिरफ्तारी निंदनीय है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि बच्चियों और महिलाओं की सुरक्षा, न्याय और अधिकारों की हर लड़ाई का नेतृत्व कांग्रेस ने किया है और आगे भी करती रहेगी। कांग्रेसियों ने छात्रा और उसके परिवार को न्याय दिलाने की मांग की। साथ ही राजनीतिक प्रतिशोध को बंद करने की मांग की। प्रदर्शन में राष्ट्रीय मीडिया को-आर्डिनेटर संजीव सिंह, रौशन कुमार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.