पटना, जनवरी 28 -- अभी कुछ दिनों पहले पूर्णिया के निर्दलीय सांसद और कांग्रेस नेता पप्पू यादव ने दावा किया था कि उन्हें कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के गुर्गों की तरफ से धमकी दी गई है। अब पप्पू यादव ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार से अपने लिए सुरक्षा की मांग की है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने हेमंत सरकार से अपने लिए जेड प्लस सुरक्षा की मांग की है। कहा जा रहा है कि लॉरेंस गैंग की तरफ से मिली धमकी के मद्देनजर ही पप्पू यादव ने सुरक्षा की डिमांड की है। एक हैरानी की बात यह भी है कि पप्पू यादव ने बिहार सरकार या केंद्र सरकार से सुरक्षा की मांग नहीं की है बल्कि उन्होंने झारखंड सरकार से जेड प्लस कैटेगरी की सुरक्षा की डिमांड खुद के लिए की है। पप्पू यादव को कथित तौर से लॉरेंस बिश्नोई द्वारा धमकी दिए जाने के मामले में पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.