कन्नौज, जनवरी 13 -- छिबरामऊ, संवाददाता। प्राथमिक विद्यालय मुरली नगला के शिक्षक सुमित गुप्ता को गोरखपुर में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव 2026 में पपेट शो प्रदर्शन के लिए आमंत्रित किया गया है। वहां आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला में वह अपनी प्रस्तुति देंगे। पपेट निर्माण प्रशिक्षक सुमित गुप्ता ने बताया कि गोरखपुर में उत्तर प्रदेश सरकार के संस्कृति एवं पर्यटन विभाग के तत्वावधान में आयोजित होने वाले गोरखपुर महोत्सव 2026 के दौरान अनौपचारिक शिक्षा के माध्यम से संस्कृति, विज्ञान और पुस्तकों के महत्व को बढ़ावा देने का विशेष प्रयास किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वचन से अभिसिंचित इस भव्य आयोजन में छात्रों एवं आमजन में जागरूकता फैलाने के लिए विविध कार्यक्रम प्रस्तावित हैं। उन्होंने बताया कि महोत्सव के क्रम में 13 और 14 जनवरी को सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.