झांसी, जनवरी 16 -- रक्सा थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-शिवपुरी एनएच पर गांव सिजवाहा के पास तेज रफ्तार बेकाबू ट्रक पशु को बचाने में खाई में गिर गया। हादसे चालक और हेल्पर घायल हो गए हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आगरा के रहने वाले मोनू चौधरी (40) बेटा राजवीर सिंह चौधरी ट्रक चालक है। शुक्रवार को वह अपने साथी हेल्पर के साथ महाराष्ट्र से पपीते लादकर लखनऊ जा रहे थे। गुरुवार जैसे ही वह शिवपुरी हाइवे पर गांव सिजवाहा के पास पहुंचा, तभी अचानक एक मवेशी आ गया। जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया। ट्रक लहराते हुए सड़क किनारे खाई में गिर गया। हादसे के बाद वहां चीखपुकार मच गई। वहीं दोनों लोग घायल हो गए। शोर सुनकर दौड़े राहगीरों को दोनों को बाहर निकाला। मोनू चौधरी ने बताया कि मवेशी को बचाने में ट्रक बेकाबू होकर सड़क से नीचे उतरा और खाई मेंििगर गया। सूचना प...