जमशेदपुर, फरवरी 25 -- खेती से मुंह मोड़ रहे किसानों को कम समय में अच्छी आय के लिए पपीते की खेती के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। जिले के करीब 500 से अधिक किसान इससे लाभान्वित होंगे। मौसम और बाजार में अच्छा मुनाफा नहीं होने के कारण जिले में किसानों की कृषि के प्रति अरुचि देखते हुए विभाग उन्हें अधिक मुनाफा दिलाकर खेती से जोड़े रखने का प्रयास कर रहा है। इस क्रम में उन्हें कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने के उद्येश्य से विभाग द्वारा किसानों को पपीता की खेती कराई जाएगी। इसके लिए उन्हें पपीता के पौधे को बढ़ावा देने के लिए पैसा भी दिया जाएगा। इसके लिए किसान द्वारा ही पौधे भी तैयार किए जाएंगे और उन्हीं के यहां से अन्य किसानों को पौधा भी उपलब्ध कराया जाएगा। इस बार जिले के किसानों को करीब 55 हजार पपीता के पौधे दिए जाएंगे। जिला उद्यान पदाधिकारी अनिमा लकड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.