संतकबीरनगर, सितम्बर 15 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। पपीते की खेती जिले में कैस क्रॉप के रूप में की जाने लगी है। जिले के चार से पांच किसानों ने उद्यान विभाग से अनुदान लेकर खेती शुरू कर दी है। स्थानीय स्तर पर बाजार मुहैया होने के साथ साथ गोरखपुर और महराजगंज की मंडी तक आपूर्ति की जा रही है। खलीलाबाद ब्लाक के गजपुर निवासी नंदलाल सिंह ने एक एकड़ में पपीते की खेती शुरू की। एक साल बाद पता चला कि उन्होंने सात लाख से अधिक की आमदनी अर्जित की। उनके खेती के इस तरीके को उद्यान विभाग दूसरे किसानों को बताया रहा है। इसी के साथ एक एक करके पांच किसान पपीते की खेती के लिए आगे आए और तेजी के साथ पीपीते की खेती कर रहे हैं। नंदलाल आसपास के किसानों केलिए प्रेरणास्रोत बने हुए हैं। वह दूसरे किसानों को भी इसकी खेती के लिए प्रेरित कर रहे हैं। नंदलाल कहते हैं कि अब ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.