गंगापार, फरवरी 1 -- विकासखंड शंकरगढ़ की ग्रामीण गोशालाओं में गोवंशों की स्थिति बेहद चिंताजनक है। कड़ाके की ठंड के बीच अधिकांश गोशालाओं में गोवंशों को न तो पर्याप्त चारा मिल पा रहा है और न ही ठंड से बचाव की समुचित व्यवस्था की गई है।मजबूरी में गोवंश पन्नी और अस्थायी इंतजामों के सहारे जीवन गुजारने को विवश हैं। विकास खंड शंकरगढ़ के ग्राम पंचायत ओढगी तरहार स्थित गोशाला में गोवंशों को हरे चारे के स्थान पर पुवाल की कुटकी बनाकर खिलाया जा रहा है। न तो हरे चारे की व्यवस्था है और न ही पोषक आहार अथवा अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। ठंड से बचाव के लिए न पर्याप्त पुवाल है और न ही सही तरीके से शेड की व्यवस्था। ग्रामीणों का आरोप है कि गोशालाएं मुख्यालय से दूर होने के कारण संबंधित अधिकारी इन पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। वहीं ग्राम विकास अधिकारी की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.