सहारनपुर, मार्च 10 -- सहारनपुर सोशल वेलफेयर सोसायटी द्वारा भारतीय वीरांगना कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें पन्नाधाय के अमर बलिदान और महारानी कर्णावती के जौहर बलिदान की वीरगाथा की कहानी सुनाई गई और उनके जीवन से संदेश लेने का आह्वान किया गया। फूलों से होली खेलकर कार्यक्रम का समापन किया गया। देहरादून रोड स्थित हॉल में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ नूतन उपाध्याय, डॉ शैलजा चटर्जी और सोशल वेलफेयर सोसाइटी की सचिव एडवोकेट गीता चटर्जी द्वारा भारत माता की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। मुख्य वक्ता प्रो मिली पंत ने कहा कि मातृ शक्ति ने विज्ञान की औद्योगिक उचाईयों को छुआ है। डॉ नूतन उपाध्याय जी ने किशोरियो में रक्ताल्पता व सर्वाईकल कैन्सर पर चिन्ता जताई। गीता चटर्जी ने चरित्रवान, साहसी और शिक्षित होने का संदेश दिया। योगाचार्य अनिता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.