पूर्णिया, फरवरी 15 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पनोरमा ग्रुप के विभिन्न ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी शुक्रवार देर रात समाप्त हो गई। रेड समाप्ति के बाद भी आधिकारिक स्तर से कोई बयान नहीं आया है। जिससे मामले में कार्रवाई का खुलासा नहीं हो पाया है। विभाग के एक अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर बताया कि छापेमारी बंद कर दी गई है। अब आयकर विभाग का पटना कार्यालय मामले में आगे की रणनीति तय करेगा। इधर पनोरमा ग्रुप की ओर से आधिकारिक जानकारी साझा करते हुए बताया गया है कि आईटी की टीम ने 10 फरवरी की सुबह करीब छह बजे पनोरमा ग्रुप के सीएमडी संजीव मिश्र के आवास एवं कार्यालय सहित संस्थान के 18 स्थानों पर रेड की। करीब 66 घंटे तक हुई कार्रवाई के दौरान पनोरमा ग्रुप ने आयकर विभाग की टीम को हर स्तर पर पूर्ण सहयोग दिया। अधिकारियों द्वारा मांगे गए ...