हरिद्वार, फरवरी 23 -- सराय स्थित इक्कड़ चौक के पास पनीर सप्लायर यूनिट पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापेमारी की। बिल और लाइसेंस नहीं दिखाए जाने पर नोटिस जारी किया गया। इस दौरान पनीर के दो नमूने लेकर जांच को भेजे गए। त्योहारी सीजन के मद्देनजर खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। खाद्य सुरक्षा आयुक्त सचिन कुर्वे और डीएम मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार तड़के जिला खाद्य सुरक्षा टीम चौहान डेयरी पनीर सप्लायर यूनिट तक पहुंची। उपायुक्त खाद्य सुरक्षा-गढ़वाल आरएस रावत के नेतृत्व में टीम को डीप फ्रीजर में करीब पांच क्विंटल पनीर मिला। जांच में पता चला कि लाइसेंस नगर निगम क्षेत्र का है, जबकि यह यूनिट हरिद्वार तहसील क्षेत्र में है। मौके पर पनीर के क्रय-विक्रय से जुड़े बिल भी उपलब्ध नहीं कराए गए। यूनिट मालिक रहीस अहमद को नोटिस जारी करते हुए तीन दिन मे...