बरेली, मार्च 3 -- होली पर सबसे अधिक पनीर में मिलावट की आशंका है। त्योहार पर नकली पनीर खपाने की कोशिश मुनाफाखोर करते हैं। शासन ने सोमवार और मंगलवार को सिर्फ पनीर की जांच करने के आदेश दिए हैं। शासन के आदेश के बाद सोमवार को नमूने लेने की कार्रवाई शुरू हो गई। मुख्यालय ने सभी एक खाद्य सुरक्षा अधिकारी (एफएसओ) को कम से कम पांच-पांच पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजने के निर्देश दिए हैं। दो दिन अभियान सिर्फ पनीर में मिलावट पकड़ने के लिए चलाया जा रहा है। बरेली में 16 एफएसओ हैं। शहर से लेकर देहात तक दो दिन में पनीर के 80 नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजने का लक्ष्य दिया गया है। सैंपल पैकेट बंद और खुले दोनों तरह के पनीर के लिए जाएंगे। सोमवार को एफएसओ ने पनीर के नमूने भरे। मंगलवार को अभियान जारी रहेगा। यह जानकारी सहायक आयुक्त खाद्य अपूर्व श्रीवास्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.