रुडकी, जनवरी 9 -- खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने शुक्रवार को खंजरपुर में एक डेयरी पर छापेमारी की। यहां करीब एक कुंतल पनीर मिला। टीम ने पनीर का दो सैंपल लेकर जांच को भेज दिए। वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगेंद्र पांडेय ने बताया कि सूचना मिली कि खंजरपुर में एक डेयरी में नकली पनीर बनाया जा रहा है। इसी आधार पर टीम ने छापेमारी कर जांच पड़ताल की। उन्होंने बताया कि डेयरी पर ऐसी कोई भी खाद्य सामग्री नहीं मिली, जिससे यह अंदाला लगाया जा सके कि यहां नकली पनीर बनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जांच पड़ताल के दौरान मौके पर रिफाइन स्किम्ड मिल्क भी नहीं मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...